यहां गांधी चबूतरे पर लगी चौपाल तो विधायक केवल भरोसा देकर चले गए …

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। सल्ट के विधायक महेश जीना ने विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्र भैंरनखाल का दौरा किया और यहां गांधी चबूतरे पर विधायक महेश नेगी की चौपाल लगी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और समस्याएं जल्द निपटाने का भरोसा देकर चले गए। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्या को दूर किया जाएगा। …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। सल्ट के विधायक महेश जीना ने विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्र भैंरनखाल का दौरा किया और यहां गांधी चबूतरे पर विधायक महेश नेगी की चौपाल लगी।

उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और समस्याएं जल्द निपटाने का भरोसा देकर चले गए। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्या को दूर किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही भौनडांडा पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कराया जाएगा और शासन स्तर पर इसको लेकर वार्ता चल रही है।

ग्रामीणों क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विधायक महेश नेगी ने भैंरनखाल के गांधी चबूतरे में एक चौपाल में भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य व पेंशन समेत अनेक मुद्दों पर अपनी समस्याओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में सबसे अधिक दिक्कत पेयजल की है। बरसात के मौसम में ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर हाथ-पैर मारने पड़ते हैं। जिस पर विधायक ने ग्रामीणों को बताया कि पेयजल समस्या को दूर करने के लिए भौनडांडा पेयजल पंपिंग योजना के लिए शासन स्तर पर वार्ता चल रही है।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने की बात भी कही। कार्यक्रम से पूर्व ग्रामीणों ने विधायक का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष विक्रम बिष्ट भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार