अल्मोड़ा: रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने की मांग
अल्मोड़ा, अमृत विचार। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक ने विभिन्न विभागों में वर्षों से रिक्त पड़े बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने की मांग प्रदेश सरकार से की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा है। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक ने विभिन्न विभागों में वर्षों से रिक्त पड़े बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने की मांग प्रदेश सरकार से की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा है।
राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में राज्य गठन के बाद से एससी, एसटी और ओबीसी के विभिन्न बैकलॉग के पदों को नहीं भरा गया है। ऊपर से सरकार द्वारा बैकलॉग के पदों को समाप्त करने की साजिश किया जाना इस वर्ग के लोगों की सीधी उपेक्षा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन पदों को समाप्त कर सरकार इन वर्गों के लोगों का उत्पीडऩ करने का प्रयास कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर बैकलॉग के पदों को भरने के लिए शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन की रणनीति बनाने पर मजबूर होंगे। ज्ञापन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार, मनदीप टम्टा, रफीक अहमद, प्रकाश चंद्र आर्य, राकेश आर्या, विनोद कुमार, पंकज कुमार आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।
