एलओसी पर मुस्तैद सेना के जवान, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, हथियार समेत करोड़ों की हेरोइन बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने तंगधार इलाके में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की। उन्होंने बताया कि इस दौरान घुसपैठी वहां कुछ हथियार और गोला बारुद छोड़ गए। उन्होंने बताया कि बरामद किए …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने तंगधार इलाके में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की।

उन्होंने बताया कि इस दौरान घुसपैठी वहां कुछ हथियार और गोला बारुद छोड़ गए। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए हथियारों में एके-47 राइफल, एक पिस्तौल, दो हथगोले और 30 करोड़ रुपये की कीमत के हेरोइन के छह पैकेट शामिल हैं।

संबंधित समाचार