काशीपुर: फूल विक्रेता का खाली प्लॉट में पड़ा मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक फूल विक्रेता की मौत हो गई। उसका शव गंगे बाबा रोड स्थित एक खाली भूखंड में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। मोहल्ला लहोरियान निवासी 60 वर्षीय तुलसीराम गायत्री मंदिर के बाहर फूल बेचने का काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह किसी काम के लिए बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा। इस दौरान परिजनों ने आसपास में काफी खोजबीन की। शुक्रवार की …

काशीपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक फूल विक्रेता की मौत हो गई। उसका शव गंगे बाबा रोड स्थित एक खाली भूखंड में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मोहल्ला लहोरियान निवासी 60 वर्षीय तुलसीराम गायत्री मंदिर के बाहर फूल बेचने का काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह किसी काम के लिए बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा। इस दौरान परिजनों ने आसपास में काफी खोजबीन की।

शुक्रवार की सुबह उसका शव गंगे बाबा रोड स्थित देशी शराब की दुकान के पास एक खाली भूखंड में पड़ा मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ अक्षय प्रहलाद कोंडे, कोतवाली प्रभारी जीबी जोशी, कटोराताल चौकी प्रभारी ओम प्रकाश, बांसफोडान चौकी प्रभारी रविंद्र बिष्ट आदि पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

काफी देर तक पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करती रही, लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि चार वर्ष पूर्व मृतक के बड़े पुत्र की रामनगर छोई में हुए एक हादसे में मौत हो गई थी। वह इस समय विवाहित पुत्री डोली और पुत्र रोहित कुमार के साथ रहते थे। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि मृतक के सिर में चोट, शरीर पर रगड़ (चोट) के निशान मिले हैं। लीवर भी खराब निकला है। सिर में चोट गिरने के कारण से लगी होगी। मौत सिर में चोट लगने के कारण से हुई होगी।

बुजुर्ग की मौत संदिग्ध लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्षय प्रहलाद कोंडे, सीओ, काशीपुर

संबंधित समाचार