नैनीताल: बाबा के भक्तों के लिये खुला कैंची धाम
नैनीताल, अमृत विचार। कैंची धाम भक्तजनों के लिये खोल दिया गया है। कोविड कर्फ्यू के दौरान दर्शनार्थियों के लिए लम्बे समय से बन्द आस्था के प्रतीक बाबा नीम करौली मन्दिर को लोगों के दर्शनार्थ खोल दिया गया है। जानकारी देते हुये जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि कोरोना की दूूसरी लहर के चलते संक्रमण …
नैनीताल, अमृत विचार। कैंची धाम भक्तजनों के लिये खोल दिया गया है। कोविड कर्फ्यू के दौरान दर्शनार्थियों के लिए लम्बे समय से बन्द आस्था के प्रतीक बाबा नीम करौली मन्दिर को लोगों के दर्शनार्थ खोल दिया गया है। जानकारी देते हुये जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि कोरोना की दूूसरी लहर के चलते संक्रमण को रोकने के लिए एतिहातिक तौर पर मन्दिर में दर्शनार्थियाें के प्रवेश को रोकने के उददेश्य से मन्दिर को बन्द किया गया था।
उन्होंने बताया कि कोरोना का संक्रमण मे काफी गिरावट आयी है जिसको दृष्टिगत रखते हुये नीम करौली बाबा मन्दिर एवं आश्रम में दर्शनार्थियाें के प्रवेश पर लगी रोक हटा दी गई है तथा विगत मंगलवार से मन्दिर मे प्रवेश की अनुमति दे दी गई है।
