काशीपुर: विवाहिता ने गटका जहरीला पदार्थ, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों …

काशीपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

शुक्रवार की सुबह ग्राम बैंतवाला निवासी रश्मि (29) पुत्री जोगा सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में रश्मि ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता जोगा सिंह ने कुंडा थाना में तहरीर देकर कहा कि पुत्री रश्मि का विवाह 20 फरवरी 2018 को नादेही चीनी मिल जसपुर निवासी एक युवक के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।

मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। 6 जुलाई 2019 को भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद से पति समेत ससुराल वाले केस वापस लेने के लिए दबाव बनाते और पुत्री को जहर खाकर मरने के लिए उकसाते रहे। जिससे तंग आकर उसकी पुत्री रश्मि ने कोई जहरीला पदार्थ गटक लिया। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि मृतका के शव का बिसरा जांच को भेजा गया है।

संबंधित समाचार