रुद्रपुर: धर्मान्तरण मामले के पंतनगर विश्वविद्यालय कनेक्शन पर खुफिया विभाग अलर्ट
रुद्रपुर, अमृत विचार। धर्मान्तरण के पंतनगर कनेक्शन को देखते हुए पुलिस के खुफिया विभाग ने जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। खुफिया विभाग धर्मान्तरण के पंतनगर विश्वविद्यालय से जुड़े मामलो को देखते हुए अब सतर्क हो गई है। एसएसपी ने भी मामले में खुफिया विभाग को अलर्ट कर इस तरह की गतिविधियों पर कार्रवाई करने …
रुद्रपुर, अमृत विचार। धर्मान्तरण के पंतनगर कनेक्शन को देखते हुए पुलिस के खुफिया विभाग ने जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। खुफिया विभाग धर्मान्तरण के पंतनगर विश्वविद्यालय से जुड़े मामलो को देखते हुए अब सतर्क हो गई है। एसएसपी ने भी मामले में खुफिया विभाग को अलर्ट कर इस तरह की गतिविधियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि बीते दिनों यूपी के लखनऊ में एएसडी ने धर्मान्तरण कराने वाले दो अरोपियों को पकड़ा था। इसमें एक अरोपी उमर गौतम के तार जिले के पंतनगर क्षेत्र से जुड़े मिले थे। अरोपी युवक ने वर्ष 1984 में पंतनगर विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान अपना धर्मान्तरण किया था। इसके बाद लखनऊ में दो लड़कियों का धर्मान्तरण कराया।
इस मामले में वर्ष 1984 में हिन्दू वादी संगठनो ने भी विरोध जताया था। लेकिन इन सबके बीच उमर गौतम ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था और फिर पढ़ाई पूरी कर यहां से चला गया था। जिसके बाद से वह किसी स्थानीय के संपर्क में नहीं रहा। इन्हीं सब मामलो की जांच के लिए खुफिया विभाग ने उमर गौतम के पढ़ाई से संबंधित पंत विवि के विभागो से जानकारी एकत्रित की तथा उसके संपर्कों की जांच की है। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने जिलेभर में धर्मातन्तरण से जुड़े मामलों के लिए पुलिस सहित खुफिया विभाग को सतर्क रहने को कहा है।
