अल्मोड़ा: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने “पहाड़” में खरीदी जमीन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। माया नगरी के चकाचौंध में अपना सिक्का जमाने वाले सिने अभिनेताओं को अब अल्मोड़ा का प्राकृतिक सौंदर्य भाने लगा है। मशहूर फिल्म कलाकार मनोज बाजपेयी भी यहां के प्राकृतिक सौंदर्य के इतने कायल हुए कि उन्होंने लमगड़ा ब्लॉक के कपकोट में अपना आवास बनाने के लिए भूमि खरीद ली है। शुक्रवार को …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। माया नगरी के चकाचौंध में अपना सिक्का जमाने वाले सिने अभिनेताओं को अब अल्मोड़ा का प्राकृतिक सौंदर्य भाने लगा है। मशहूर फिल्म कलाकार मनोज बाजपेयी भी यहां के प्राकृतिक सौंदर्य के इतने कायल हुए कि उन्होंने लमगड़ा ब्लॉक के कपकोट में अपना आवास बनाने के लिए भूमि खरीद ली है। शुक्रवार को वह भूमि संबंधी दस्तावेजी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए अल्मोड़ा रजिस्टार कार्यालय पहुंचे।
भूमि की रजिस्ट्री के लिए अल्मोड़ा पहुंचे सिने कलाकार मनोज बाजपेयी ने इस दौरान मल्ला महल के निरीक्षण को पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से भी मुलाकात की। वार्ता के दौरान मनोज ने अल्मोड़ा के प्राकृतिक सौंदर्य की जमकर तारीफ की और इसे बेहतरीन टूरिज्म डेस्टिनेशन बताया।
बाजपेयी ने संस्कृति मंत्री को आश्वस्त किया कि यहां के पर्यटन के विकास के लिए जो भी संभव हो सकेगा वह करेंगे। सिने अभिनेता बाजपेई ने हालांकि मीडिया से दूरी बनाई रखी। लेकिन सूत्रों ने बताया कि उन्होंने लमगड़ा के कपकोट नामक स्थान पर नियमानुसार करीब सवा नाली जमीन खरीदी है। जिसमें वह भविष्य में अपना घर बनाएंगे। काम की आपाधापी के बीच वह बीच बीच में यहां रहने आएंगे। बाजपेयी ने अल्मोड़ा में शुक्रवार को हालांकि मीडिया से दूरी बनाए रखी। लेकिन पर्यटन मंत्री से बातचीत के दौरान उन्होंने खुलकर अल्मोड़ा की तारीफ की।

संबंधित समाचार