बनबसा: एसएसबी के उप महानिरीक्षक ने किया नेपाल सीमा का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा, अमृत विचार। सीमांत मुख्यालय रानीखेत से आए एसएसबी के उप महानिरीक्षक एमएम कांडपाल ने शनिवार को 57वीं वाहिनी सितारगंज के कार्यवाहक कमांडेंट ब्रजपाल सिंह नेगी के साथ भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने ई समवाय चेकपोस्ट पर तैनात जवानों एवं एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम से बातचीत की और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। …

बनबसा, अमृत विचार। सीमांत मुख्यालय रानीखेत से आए एसएसबी के उप महानिरीक्षक एमएम कांडपाल ने शनिवार को 57वीं वाहिनी सितारगंज के कार्यवाहक कमांडेंट ब्रजपाल सिंह नेगी के साथ भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने ई समवाय चेकपोस्ट पर तैनात जवानों एवं एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम से बातचीत की और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।
इसके बाद वे पिलर संख्या 805/1(7) पहुंचे, जहां उन्होंने मित्र देश नेपाल के बार्डर पर तैनात एपीएफ गड्ढा चौकी के अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही कोविड-19 के मद्देनजर सीमा पर लोगों के आवाजाही के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान मानव तस्करी एवं अन्य अपराधों को रोकने, दोनों देशों के आपसी समन्वय को और बेहतर बनाने पर चर्चा की।
इसके बाद उप महानिरीक्षक कांडपाल ने ई समवाय का निरीक्षण किया और जवानों का विशेष सैनिक सम्मेलन लिया, जिसमें उन्होंने जवानों को बेहतर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही कोविड-19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। इस दौरान सीमा पर तैनात अधिकारी और जवान मौजूद थे।

संबंधित समाचार