हल्द्वानी: आप पार्टी का मिशन विजय शंखनाद 1 जुलाई से शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी मिशन विजय शंखनाद की शुरुवात 1 जुलाई से करने जा रही है। आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया राज्य की सभी 70 विधानसभाओं का दौरा करेंगे और बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आप प्रदेश प्र‍वक्ता समित …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी मिशन विजय शंखनाद की शुरुवात 1 जुलाई से करने जा रही है। आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया राज्य की सभी 70 विधानसभाओं का दौरा करेंगे और बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आप प्रदेश प्र‍वक्ता समित टिक्कू ने बताया कि प्रदेश में हर वर्ग के लोग लगातार आप परिवार में शामिल हो रहे हैं। इसमें 1 जुलाई से आप प्रभारी सभी विधानसभाओं का दौरा करेंगे। पहले चरण में 16 विधानसभाओं का दौरा 1 जुलाई से 8 जुलाई तक किया जाएगा। इसमें मैदानी विधानसभा विकासनगर से झबरेड़ा तक आप प्रभारी बूथ लेवल तक जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और ट्रेनिंग के साथ आगामी चुनावों को लेकर रणनीति भी तैयार की जाएगी।

इसमें बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, बूथ मैनेजमेंट की ट्रेनिंग ,सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार के लिए प्रशिक्षण, इसके अलावा कार्यकर्ताओं को डिजिटल टेक्नोलॉजी के माध्यम से सशक्त किया जाएगा। जिससे पार्टी के पदाधिकारियों से सीधा संवाद बना रहे और सभी कार्यकर्ता डिजिटल तौर से जुड़े रहे। इसके अलावा इस दौरान प्रभारी दिनेश मोहनिया हर बूथ और विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लेंगे ताकि आगामी रणनीति 2022 के लिए तैयार की जाय। इसके अलावा पार्टी द्वारा बूथ लेवल वोटर मैपिंग के लिए भी पार्टी ने एक नया एप तैयार किया है।

संबंधित समाचार