गरमपानी: साइबर ठग के झांसे में आया युवक, ग्यारह हजार पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। पुलिस प्रशासन लोगों को साइबर ठगी से बचने को जागरूक कर रहा हैं पर साइबर ठग पुलिस प्रशासन से दो कदम आगे हैं। रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे से सटे मलौना गांव के युवक से साइबर ठगों ने ग्यारह हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर सेल हल्द्वानी में मामले की …

गरमपानी, अमृत विचार। पुलिस प्रशासन लोगों को साइबर ठगी से बचने को जागरूक कर रहा हैं पर साइबर ठग पुलिस प्रशासन से दो कदम आगे हैं। रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे से सटे मलौना गांव के युवक से साइबर ठगों ने ग्यारह हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर सेल हल्द्वानी में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल मलौना निवासी विवेक नेगी ने खैरना बाजार से खरीदारी करने के बाद दुकानदार को पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए गूगल से कस्टमर केयर का नंबर जुटाया। कस्टमर केयर के नंबर पर बात करने पर उसने पैसे भेजने की जानकारी दी पर विवेक को यह नहीं मालूम था कि वह साइबर ठग के झांसे में आ चुका है।

गूगल से मिले कस्टमर केयर के नंबर से ठग लगातार विवेक को अपने झांसे में ले रहा था उसने विवेक को ओटीपी भेजने को कहा विवेक ने जैसे ही मोबाइल में आए ओटीपी भेजा कुछ ही देर में उसके खाते से 11000 रुपये साफ हो गए। विवेक ने कई बार उस नंबर पर फोन मिलाया पर फोन बंद आया। बाद में विवेक को ठगी का अहसास हुआ। उसने जल्द ही हल्द्वानी स्थित साइबर सेल पर संपर्क साधा तथा मामले की जानकारी दें कार्रवाई करने की गुहार लगाई। स्थानीय कुंदन सिंह, गजेन्द्र नेगी, राजेन्द्र सिंह आदि ने साइबर ठगो से बचने का आह्वान किया है। कहा की अलग-अलग ढंग से साइबर लोगों को लूटने की प्रयास कर रहे हैं जिससे बचने की जरूरत है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता