बाजपुर: ज्ञापन देने राजभवन पहुंचे किसान, बाजपुर में पुतला फूंका
बाजपुर, अमृत विचार। तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन राज्यपाल को देने शनिवार को किसान नेता जगतार सिंह बाजवा समेत सैकड़ों किसान राजभवन पहुंचे। इधर, इन किसानों की राजभवन में घुसने से पहले ही गिरफ्तारी होने की सूचना पर उनके समर्थकों …
बाजपुर, अमृत विचार। तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन राज्यपाल को देने शनिवार को किसान नेता जगतार सिंह बाजवा समेत सैकड़ों किसान राजभवन पहुंचे। इधर, इन किसानों की राजभवन में घुसने से पहले ही गिरफ्तारी होने की सूचना पर उनके समर्थकों ने बाजपुर के भगत सिंह चौक पर सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
उनका कहना था कि सरकार किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, तभी शांतिपूर्ण तरीके से राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे किसानों को गिरफ्तार किया गया है। यदि सरकार ने किसानों को तत्काल रिहा नहीं किया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
इस मौके पर परमजीत सिंह पम्मा, राजकिशोर सिंह, अमरजीत सिंह अम्मू, गुरुबख्श सिंह, सन्नी बाजवा, सुनील पाठक, रवि बरुआ, पूरन सिंह, संदीप गोयल, प्रवीण कंबोज, योगेश सैनी, हेमू, चरण सिंह सैनी, करण सिंह, अरुण भारती, वीरेंद्र सिंह राठौर, सतपाल बाजवा, रविंद्र सिंह संधू, मनप्रीत सिंह, अनिल कुमार, प्रभजोत सिंह, कामरान खान, सुदीप सिंह, मनोज सक्सेना आदि मौजूद थे।
चित्र परिचय : 26 बीजेपी-पी 07, 08 में बाजपुर, शनिवार को भगत सिंह चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते बाजवा समर्थक व युवा किसान।
