बाजपुर: शादी वाले घर में था खुशी का माहौल मिली ऐसी खबर की छा गया मातम….
बाजपुर, अमृत विचार। केलाखेड़ा करबला मोड़ निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के चाचा की आज शादी होनी थी युवक की मौत से घर की खुशियां मातम में बदल गई। केलाखेड़ा के …
बाजपुर, अमृत विचार। केलाखेड़ा करबला मोड़ निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के चाचा की आज शादी होनी थी युवक की मौत से घर की खुशियां मातम में बदल गई।
केलाखेड़ा के करबला मोड निवासी मेहरबान का पुत्र फैजान उम्र 19 वर्ष शनिवार रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर खड़ा था कि तभी पीछे से मोटरसाइकिल सवार युवक ने फैजान को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से फैजान का सर खंभे से लग गया जिससे फैजान के सर में गंभीर चोट आई।
फैजान को घायल अवस्था मे परिजन तुरंत बाजपुर अस्पताल ले गए जहां पर ईलाज के दौरान फैजान की मौत हो गई। उसकी मौत से घर की खुशियां मातम में बदल गई। फैजान तीन बहनों में अकेला भाई था। फैजान के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई मृतक के घर में सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लग गया शोक सवेंदना व्यक्त करने वालो में कांग्रेसी नेता राजेन्द्र पाल सिंह राजू पूर्व चेयरमैन मो.सफी अंसारी वर्तमान चेयरमैन हामिद अली झगड़पूरी ग्राम प्रधान शराफत मंसूरी शैलेन्द्र शर्मा व सैकड़ो नगर वासी थे
