रुद्रपुर: निर्धन परिवार के बच्चों की पाठशाला भी हो ‘इंग्लिश मीडियम’, इसके लिए राज्य सभा सांसद के सामने रखी गई ये मांग…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। उत्तरप्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी विद्याज्ञान स्कूल खोले जाने की मांग उठने लगी है। इसे लेकर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी से वार्ता की है। जिससे निर्धन परिवार के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम से निशुल्क शिक्षा का लाभ मिल सके। उन्होंने शिवनादर फाउंडेशन …

रुद्रपुर, अमृत विचार। उत्तरप्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी विद्याज्ञान स्कूल खोले जाने की मांग उठने लगी है। इसे लेकर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी से वार्ता की है। जिससे निर्धन परिवार के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम से निशुल्क शिक्षा का लाभ मिल सके।

उन्होंने शिवनादर फाउंडेशन की ओर से संचालित किए जा रहे विद्याज्ञान स्कूल को राज्य में भी खोले जाने की मांग की है। सांसद बलूनी से फोन पर वार्ता कर डॉ. उपाध्याय ने स्कूल के लिए कुमाऊं और गढवाल क्षेत्र में जगह भी चिन्हित करने को कहा है, जिससे निर्धन बच्चो का भविष्य संवर सके। डॉ. गणेश उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में शिव नादर फाउंडेशन संस्था ने एचसीएल कंपनी की मदद से सीतापुर और बुलंदशहर में विद्याज्ञान स्कूल खोले हैं, जहां ग्रामीण परिवेश के एक लाख से कम वार्षिक आय वाले गरीब बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से निशुल्क शिक्षा दी जा रही है।

स्कूल की ओर से ही बच्चों के रहने, खाने से लेकर उनके कपड़ों और किताबों से संबंधित सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। कहा कि यदि उत्तराखंड में भी टाटा, अशोक लेलैंड, बजाज, एचसीएल या अन्य कंपनी व एनजीओ के माध्यम से ऐसे स्कूल की स्थापना कराई जाती है, तो गरीब बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा मिलेगी। वहीं उनकी नौकरी की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी, जिससे उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था सुधरेगी। साथ ही रोजगार, पलायन जैसी समस्याओं को दूर करने में मिलेगी। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री की इस मांग पर सांसद अनिल बलूनी ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

 

संबंधित समाचार