बाजपुर: खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, चले लाठी-डंडे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्षों की ओर से आठ लोगों के चोटें आई हैं। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए दोनों तरफ से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम नंदपुर नरकाटोपा निवासी शबनम पत्नी मो.यामीन ने कोतवाली में तहरीर …

बाजपुर, अमृत विचार। खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्षों की ओर से आठ लोगों के चोटें आई हैं। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए दोनों तरफ से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम नंदपुर नरकाटोपा निवासी शबनम पत्नी मो.यामीन ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि शनिवार की देर सायं करीब साढ़े 6 बजे उसका पति अपने खेत पर जा रहा था। आरोप है कि पड़ोसी खेत मालिक ताज मोहम्मद ने खेत की मेड़ पर होकर जाने से रोकते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी। इस बात को अनसुना कर मो.यामीन अपने घर चला गया।

आरोप है कि इसी बीच देर रात करीब साढ़े 8 बजे ताज माेहम्मद अपने तीन बेटों व पांच-छह रिश्तेदारों के साथ हाथों में लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार इत्यादि लेकर घर में घुस आए और जानलेवा हमला बोल दिया, जिसमें शबनम के साथ ही उसका पति मो.यामीन, देवर शबान आजम, ननद उसमा व ससुर बब्बन के चोटें आई हैं।

तहरीर में आरोपितों पर कपड़े फाड़ने व जमीन पर गिराकर अश्लील हरकतें करने का आरोप भी लगाया है। मामले की जांच कर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। अलबत्ता पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस घटना में दूसरे पक्ष की तरफ से भी इकबाल, भूरा व फिरासत के चोटें आई हैं, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। देर रात्रि दूसरे पक्ष के ताज मोहम्मद की तरफ से भी आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

संबंधित समाचार