हल्द्वानी: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने 109 करोड़ की 24 योजनाओं का किया लोकार्पण
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पेयजल निगम, प्रशिक्षण एवं सेवायोजना, लोनिवि की 1,139.46 लाख की चार योजनाओं का लोकार्पण और स्वास्थ्य, शिक्षा, लोनिवि, वन आदि विभागों की 9,769.79 लाख की बीस योजनाओं का शिलान्यास किया। नैनीताल जनपद के दो दिनी प्रवास …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पेयजल निगम, प्रशिक्षण एवं सेवायोजना, लोनिवि की 1,139.46 लाख की चार योजनाओं का लोकार्पण और स्वास्थ्य, शिक्षा, लोनिवि, वन आदि विभागों की 9,769.79 लाख की बीस योजनाओं का शिलान्यास किया।
नैनीताल जनपद के दो दिनी प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री रावत ने रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी के दौरान दिवंगत हुए पत्रकार दानिश खान की पत्नी को शमा खान को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। इस अवसर उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान दिवंगत हुए पत्रकारों के आश्रितों पत्नी या बच्चे को आउट सोर्स के जरिए सरकारी विभागों में स्थान देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पत्रकारों और उनके परिजनों को फ्रंट लाइन वर्कर्स की तर्ज पर वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए।
भविष्य में भी राज्य सरकार पत्रकार हितों के ध्यानार्थ काम करेगी। सीएम रावत ने प्रदेश की जनता से कोविड-19 का वैक्सीन लगाने की अपील की। इस दौरान कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, विधायक नवीन दुम्का, संजीव आर्य, राम सिंह कैड़ा, गजराज बिष्ट, तरुण बंसल, हेमंत द्विवेदी आदि मौजूद थे।
