पाकिस्तान में पिकनिक मनाने गए चार लोगों की समुद्र में डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कराची। पाकिस्तान के कराची में अलग-अलग स्थानों पर पिकनिक मनाने पहुंचे चार लोगों की समुद्र में डूबकर मौत हो गयी। द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट के मद्देनजर इसी महीने की शुरुआत में कोविड प्रतिबंधों में ढील दिये जाने के बाद सप्ताहंत में लोगों की बड़ी …

कराची। पाकिस्तान के कराची में अलग-अलग स्थानों पर पिकनिक मनाने पहुंचे चार लोगों की समुद्र में डूबकर मौत हो गयी। द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट के मद्देनजर इसी महीने की शुरुआत में कोविड प्रतिबंधों में ढील दिये जाने के बाद सप्ताहंत में लोगों की बड़ी भीड़ समुद्र तटों और अन्य मनोरंजक स्थानों की ओर बढ़ रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक मौरीपुर थाना क्षेत्र के रहमान गोठ के पास हॉक्स बे में रविवार को एक परिवार पिकनिक मनाने समुद्र तट पर पहुंचा था। इसी दौरान समुद्र में नहाते समय एक युवक की डूबकर मौत हो गयी। सूचना मिलने पर गोताखोरों ने उसके शव को निकाला। इसी तरह मानघोपीर थाना क्षेत्र के हब डैम में 22 वर्षीय युवक नहाते समय पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गयी।

मृतक की पहचान ल्यारी इलाके में रहने वाले हमजा के रूप में की गयी है। वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने बांध पर गया था। एक अन्य घटना में गदानी में दो लोग समुद्र में नहाते समय डूब गए। गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद उनके शव निकाले। उनकी पहचान बलदिया टाउन निवासी नईम और इमरान के रूप में की गयी है।

संबंधित समाचार