गोरखपुर: पुरातन छात्र सम्मेलन कुलपति ने किया संबोधित, छात्रों को लेकर कही यह बात
गोरखपुर। शारीरिक शिक्षा विभाग दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन ऑनलाइन के माध्यम से किया गया। जिसकी अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने कहा कि किसी भी संस्थान के विकास में पुरातन छात्रों की अहम भूमिका होती है l कुलपति ने पुरातन छात्रों से रूबरू होते हुए …
गोरखपुर। शारीरिक शिक्षा विभाग दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन ऑनलाइन के माध्यम से किया गया। जिसकी अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने कहा कि किसी भी संस्थान के विकास में पुरातन छात्रों की अहम भूमिका होती है l कुलपति ने पुरातन छात्रों से रूबरू होते हुए उन्हे आशीर्वचन स्वरूप विश्वविद्यालय में विभाग के तौर पर शारीरिक शिक्षा को इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस के बारे में अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि पुरातन छात्रों से शारीरिक शिक्षा विभाग को काफी मजबूती मिलेगी l कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की 96वीं रैंक प्राप्त करने मे विश्वविद्यालय के पुरातन छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर एन पी भोक्ता ने पुरातन छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक शिक्षा विभाग दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षा विभाग के अब तक 7 बैच पास आउट हो चुके हैं।
इस तरह अब यह विभाग युवावस्था की तरफ बढ़ रहा है शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास सामुदायिक विकास सामाजिक विकास नैतिक विकास शारीरिक शिक्षा से ही संभव है l इस तरह अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बताया कि इस विभाग से नए अवसर कि रास्ते प्रशस्त होंगे l अधिक से अधिक पुरातन छात्र अपनी मातृ संस्था से जुड़े रहे और अपने अनुभव को साझा करते रहे l
प्रोफेसर विजय चल ने सभी अतिथियों, कुलपति तथा पुरातन छात्रों का स्वागत किया l कार्यक्रम में पुरातन छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए तथा कुछ पूर्व छात्रों ने सुझाव भी प्रस्तुत किए l कार्यक्रम का संचालन सौम्या गुप्ता ने किया तथा अंत में शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ राजवीर सिंह ने सभी अतिथियों कुलपति एवं पुरातन छात्रों का आभार ज्ञापन किया l
