देहरादून: उत्तराख‍ंड में 15 जुलाई से खुल सकते हैं स्कूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण में गिरावट का दौर जारी रहा तो राज्य में 15 जुलाई से स्कूल खुल सकते हैं। स्कूलों को खुलने की पैरवी कर रहा शिक्षा विभाग इस विषय को सीएम तीरथ सिंह रावत के सामने लाने जा रहा है। सीएम के रामनगर मंथन बैठक से लौटने पर इस पर चर्चा की …

देहरादून, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण में गिरावट का दौर जारी रहा तो राज्य में 15 जुलाई से स्कूल खुल सकते हैं। स्कूलों को खुलने की पैरवी कर रहा शिक्षा विभाग इस विषय को सीएम तीरथ सिंह रावत के सामने लाने जा रहा है।

सीएम के रामनगर मंथन बैठक से लौटने पर इस पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार सीएम अगर अनुमति देते हैं तो स्कूलों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम की व्यवस्था करने के लिए कम से कम 15 दिन का वक्त लगेगा।

इस हिसाब से 15 जुलाई तक स्कूलों को खोला जा सकता है। संपर्क करने पर शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षीसुंदरम ने बताया कि विभागीय स्तर स्कूलों को खोलने पर सहमति है। अब जबकि करीब-करीब सभी सेक्टर खुल ही गए हैं तो स्कूलों को भी कोरोना मानकों का पालन करते हुए शुरू किया जा सकता है। शिक्षा सचिव ने बताया कि यदि स्कूल खोलने की अनुमति मिलती है उसमें कोरोना संक्रमण के उपाय, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था को कम से कम 15 दिन का वक्त चाहिए होगा।

संबंधित समाचार