यहां आईडीबीआई बैंक में निकले दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर के माल रोड पर स्थित आईडीबीआई बैंक में दो कर्मचारियों के कारोना पॉजिटिव पाए जाने पर यहां हड़कंप मच गया है। एहतियात के तौर पर बैंक को बंद करा दिया गया है। जबकि दोनों कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जिले में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर के माल रोड पर स्थित आईडीबीआई बैंक में दो कर्मचारियों के कारोना पॉजिटिव पाए जाने पर यहां हड़कंप मच गया है। एहतियात के तौर पर बैंक को बंद करा दिया गया है। जबकि दोनों कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

जिले में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या में भले ही अब कमी आ रही हो। लेकिन बाजारों और बैंकों में कोविड नियमों की अनदेखी अब भी खतरा बढ़ा रही है। मंगलवार को माल रोड पर स्थित आईडीबीआई बैंक के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद आनन फानन में नोटिस लगाकर बैंक को बंद कर दिया गया है और सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में अल्मोड़ा जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 56 है। जबकि अब तक 139 कोरोना रोगियों की मौत हो चुकी है। बीते सोमवार को जिले में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिनमें से हवालबाग ब्लॉक में चार, भैंसियाछाना में दो, धौलादेवी में एक और स्याल्दे ब्लॉक के देघाट में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

संबंधित समाचार