काशीपुर: भीड़ ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ दिया स्मैक कारोबारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। अल्लीखां निवासी स्मैक कारोबारी की हरकतों से परेशान मोहल्ले वासियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाही किए जाने की मांग की। मंगलवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट को दिए शिकायती पत्र में मोहल्ला के लोगों ने बताया कि परचून की दुकान की आड़ में एक व्यक्ति पिछले लंबे समय से स्मैक के …

काशीपुर, अमृत विचार। अल्लीखां निवासी स्मैक कारोबारी की हरकतों से परेशान मोहल्ले वासियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाही किए जाने की मांग की।

मंगलवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट को दिए शिकायती पत्र में मोहल्ला के लोगों ने बताया कि परचून की दुकान की आड़ में एक व्यक्ति पिछले लंबे समय से स्मैक के धंधे में लिप्त है। वह दुकान व मकान के अंदर लोगों को बैठाकर खुलेआम नशा करा रहा है। इस बारे में मौहल्लेवासियों द्वारा विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो जाता है।

मोहल्लेवासियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को बताया कि स्मैक कारोबारी के खिलाफ बांसफोड़ान चौकी पुलिस को शिकायत की गई, लेकिन उसके विरूद्ध कोई कार्रवाही नहीं हो सकी। बीती 27 जून की शाम स्मैक कारोबारी खुलेआम दुकान में कुछ लोगों को बैठाकर नशा कर रहा था। मोहल्ले के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो वह लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गया और तलवार लेकर लोगों को मारने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़ा। इस दौरान मौहल्ले के ही एक व्यक्ति से उसने मारपीट भी की।

घटना के बाद लोगों ने स्मैक कारोबारी को पकड़कर बांसफोड़ान चौकी पुलिस को सौंप दिया, लेकिन पुलिस ने बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। मोहल्लेवासियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से स्मैक कारोबारी के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही की जाए जाने की मांग की।

 

संबंधित समाचार