हल्द्वानी: उत्तराखंड मूल की युवतियों से दिल्ली में अभद्रता और मारपीट के मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजधानी दिल्ली में उत्तराखंड मूल की युवतियों के साथ हुई मारपीट और अभद्रता का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने पीड़ित परिवार से बात कर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा को पत्र भेज इस मामले उचित कार्रवाई करने की मांग की। मंगलवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजधानी दिल्ली में उत्तराखंड मूल की युवतियों के साथ हुई मारपीट और अभद्रता का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने पीड़ित परिवार से बात कर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा को पत्र भेज इस मामले उचित कार्रवाई करने की मांग की।

मंगलवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने बताया कि कुछ दिनों पहले दिल्ली के डाबरी थाना क्षेत्र के तहत विजयनगर इनक्लेव में उत्तराखंड मूल की तीन युवतियों के साथ कुछ युवकों ने अभद्रता की। विरोध करने पर वह सभी युवक गिरोहबंद तरीके से उनके घर तक पहुंच गए और उनके साथ मारपीट, अभद्रता और गाली-गलौच की। उन लड़कों ने धमकाते हुए कहा कि अगर पुलिस के पास जाने की कोशिश की तो उनका दुष्‍कर्म करने के साथ ही चेहरा खराब कर देंगे।

जब पीड़िताओं ने पुलिस से न्याय दिलाने की मांग की तो पहले कार्रवाई ही नहीं की गई। जब कार्रवाई हुई तो मामूली धाराओं में अपराध पंजीकृत किया गया। इससे आरोपितों को तुरंत जमानत मिल गई। उपाध्यक्ष ने कहा कि राजधानी दिल्ली में उत्तराखंड मूल की महिलाओं के इस तरह का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना से आपराधिक प्रवृत्तियों वाले लोगों के हौसले बुलंद हो गए हैं।

अराजक तत्‍वों को लग रहा है कि वह कुछ भी करेंगे और अपने पैसे और ताकत से आसानी से बच जाएंगे। पीड़िताएं डर के साए में जीने को मजबूर हैं। वे घरों से बाहर निकलने में भी डर रही हैं। इस तरह के अपराधी खुले नहीं घूमने चाहिए। दिल्ली सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के लिए उन्होंने अध्यक्षा रेखा शर्मा से बातचीत भी की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव