हल्द्वानी: कश्मीर में सिखों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कार्यवाही की मांग
हल्द्वानी, अमृत विचार। जत्थेदार अकाल तखत साहिब अमृतसर सिंह साहब हरप्रीत सिंह व तखत दमदमा साहिब के मुख्य ग्रंथि सिंह साहब जगतार सिंह मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि कश्मीर में सिखों के साथ बहुत अन्याय हो रहा है। उन्होंने सरकार से कार्यवाही की मांग की है। हल्द्वानी ठंडी सड़क स्थित दलजीत सिंह …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जत्थेदार अकाल तखत साहिब अमृतसर सिंह साहब हरप्रीत सिंह व तखत दमदमा साहिब के मुख्य ग्रंथि सिंह साहब जगतार सिंह मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि कश्मीर में सिखों के साथ बहुत अन्याय हो रहा है। उन्होंने सरकार से कार्यवाही की मांग की है।
हल्द्वानी ठंडी सड़क स्थित दलजीत सिंह चड्ढा के निवास हरगोविंद निवास पर पहुंचे जत्थेदार अकाल तखत साहिब अमृतसर सिंह साहब ने मौजूदा संगतों से पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षारोपण करने को कहा। साथ ही नदियों को प्रदूषण मुक्त रखते हुए स्वच्छ रखने की अपील की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान में जम्मू कश्मीर में हिंदू व सिख बालिकाओं का जबरन धर्मांतरण कर विवाह का पुरजोर विरोध किया। ऐसे कृतियों की निंदा की गई ताथा कश्मीर घाटी में रह रही अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा के लिए सरकार से कड़े निर्देश देने की मांग की।
इस मौके पर राष्ट्रीय सिख संगत नैनीताल के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह बोपारा, किसान नेता प्रताप सिंह सिद्धू, व्यापारी नेता हरजीत सिंह चड्ढा, दलजीत सिंह खालसा, गुरचरण सिंह बत्रा, इंदरप्रीत कौर, आलोक शुक्ला, नीरज गोस्वामी, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
