नैनीताल: कुंभ में कोविड टेस्टिंग फर्जीवाड़े के आरोपी की गिरफ्तार पर रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। हाईकोर्ट ने कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग के फर्जीवाड़े में आरोपी मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के पार्टनर शरत चंद पंत की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही पुलिस के जांच अधिकारी के सामने एक जुलाई को पेश होकर जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई न्यायमूर्ति एनएस धनिक …

नैनीताल, अमृत विचार। हाईकोर्ट ने कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग के फर्जीवाड़े में आरोपी मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के पार्टनर शरत चंद पंत की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही पुलिस के जांच अधिकारी के सामने एक जुलाई को पेश होकर जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई न्यायमूर्ति एनएस धनिक की एकलपीठ में हुई।

सर्विस प्रोवाइडर शरद चंद पंत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने व उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की है। कहा कि वह मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेस में एक सर्विस प्रोवाइडर है। परीक्षण और डेटा प्रविष्टि के दौरान मैक्स कॉरपोरेट का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसके अलावा परीक्षण और डेटा प्रविष्टि का सारा काम स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में किया गया था। अधिकारियों ने परीक्षण स्टालों में हुए कार्य को अपनी मंजूरी दी थी।

याची ने कहा कि अगर कोई गलत काम कर रहा था तो कुंभ मेले की पूरी अवधि के दौरान अधिकारी चुप क्यों रहे। बता दें कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार ने फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि कुंभ मेले के दौरान इनके द्वारा अपने को लाभ पहुंचाने के लिए फर्जी तरीके से टेस्ट इत्यादि किए गए। इससे पहले एक व्यक्ति ने सीएमओ हरिद्वार को एक पत्र भेजकर शिकायत की थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात