बनबसा: आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लेकर आए नेपाली नागरिकों को मिला सीमा पर प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को दूसरे दिन भी नेपाली नागरिकों को बिना आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट के प्रवेश नहीं दिया गया। हालांकि बुधवार को अधिकतर नेपाली नागरिक रिपोर्ट लेकर ही सीमा पर पहुंचे थे, जिन्हें भारतीय सीमा पर प्रवेश करने दिया गया। नोडल अधिकारी डॉ. दानिश ने बताया कि कोरोना की …

बनबसा, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को दूसरे दिन भी नेपाली नागरिकों को बिना आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट के प्रवेश नहीं दिया गया। हालांकि बुधवार को अधिकतर नेपाली नागरिक रिपोर्ट लेकर ही सीमा पर पहुंचे थे, जिन्हें भारतीय सीमा पर प्रवेश करने दिया गया।

नोडल अधिकारी डॉ. दानिश ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका के चलते सीमा पर सख्ती बरती जा रही है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर सीमा पर टीम तैनात की गई है, जो नेपाली नागरिकों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को करीब 200 नेपाली नागरिक भारत आने के लिए सीमा पर पहुंचे, जिनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जांचने के बाद सीमा पर प्रवेश करने दिया गया।

वहीं, मेडिकल जांच के लिए भारत आने वालों को बिना रिपोर्ट के भी सीमा पर प्रवेश करने दिया गया। उधर, सीमा पर बरती जा रही सख्ती की वजह से भारत आने वाले नेपाली नागरिकों की संख्या में तेजी से गिरावट आ गई है।

संबंधित समाचार