हल्द्वानी: जूम से घर बैठे एमएसवाई के होंगे साक्षात्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की प्रक्रिया और भी सरल किया जा रहा है। अब आवेदकों के साक्षात्कार जूम एप से ऑनलाइन लिए जा सकेंगे। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार 250 लोगों के सापेक्ष द्वितीय चरण में 60 अभ्यर्थियों के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की प्रक्रिया और भी सरल किया जा रहा है। अब आवेदकों के साक्षात्कार जूम एप से ऑनलाइन लिए जा सकेंगे।

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार 250 लोगों के सापेक्ष द्वितीय चरण में 60 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाने हैं। इनके साक्षात्कार जूम एप से घर बैठे ही लिए जाएंगे। जिला साक्षात्कार समिति के सभी सदस्य भी इसमें ऑनलाइन प्रतिभाग करेंगे। जीएम कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से डेयरी उद्योग, गाय व भैंस पालन, आटा चक्की, जनरल स्टोर आदि को आवेदक प्राथमिकता दे रहे हैं।

संबंधित समाचार