हल्द्वानी: डॉक्टर्स डे पर एसटीएच के 90 डॉक्टरों को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। डॉक्टर्स डे पर एसटीएच में डॉक्टरों के सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोरोनाकाल में डॉक्टरों की भूमिका की सराहाना की गई। इस अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डा. हेम चन्द्रा ने वर्चुअल माध्यम से राजकीय मेडिकल कालेज के डाक्टरों को संबोधित …

हल्द्वानी, अमृत विचार। डॉक्टर्स डे पर एसटीएच में डॉक्टरों के सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोरोनाकाल में डॉक्टरों की भूमिका की सराहाना की गई।

इस अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डा. हेम चन्द्रा ने वर्चुअल माध्यम से राजकीय मेडिकल कालेज के डाक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टरों ने सराहनीय कार्य किया है और भविष्य में भी वह इसी तरह कार्य करते रहेंगे। मेडिकल कालेज के प्राचार्य सीपी भैंसोड़ा ने कहा कि कोरोना काल में डाक्टरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे मरीजों की सेवा में दिन-रात जुटे हैं।

इस दौरान डा. हेम चन्द्रा ने मेडिकल कालेज के 15 प्रोफेसर , 31 एसो. प्रोफेसर, 44 असि. प्रोफेसर, चार आपातकालीन विभाग के चिकित्सक, एक मेडिकल आफिसर और दो लेडी मेडिकल आफिसर को सम्मानित किया। इस दौरान एमएस डा. अरूण जोशी, डा. उमेश, डा. विनीता रावत, डा. अशोक, डा. वीएन सत्यवली, डा. मकरन्द सिंह, परमजीत सिंह, डा. शहजाद, डा. भुवन, डा. नूतन सिंह, डा. रितु रखोलिया, डा. महिमा रानी, डा. आदित्य चौहान थे।

 

संबंधित समाचार