रुद्रपुर: चाकू लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमृत विचार, रूद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस को एक चाकू भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को आदर्श चैकी पुलिस के सिपाही गश्त कर रहे थे। तभी उन्हे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में सूर्यालोक होटल के पास घूमता …
अमृत विचार, रूद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस को एक चाकू भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को आदर्श चैकी पुलिस के सिपाही गश्त कर रहे थे।
तभी उन्हे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में सूर्यालोक होटल के पास घूमता हुआ दिखाई दिया। जिससे रोककर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम भूतबंगला निवासी मोनिस बताया। वही तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।
