हल्द्वानी: विशाल मेगा मार्ट में पांच लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
हल्द्वानी, अमृत विचार। तीसरी लहर से पहले कोरोना जांच को बढ़ाया जा रहा है। प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग भीड़ वाले इलाकों में कोरोना जांच कर रहा है। गुरूवार को टेढ़ी पुलिया के पास विशाल मेगा मार्ट में कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। यहां पर पांच लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सिटी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। तीसरी लहर से पहले कोरोना जांच को बढ़ाया जा रहा है। प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग भीड़ वाले इलाकों में कोरोना जांच कर रहा है। गुरूवार को टेढ़ी पुलिया के पास विशाल मेगा मार्ट में कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। यहां पर पांच लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम अचानक विशाल मेगा मार्ट पहुंची और यहां पर लोगों के कोरोना सैंपल लेने शुरू कर दिए। यह देख मॉल मे हड़कंप मच गया। कुछ लोग किसी तरह से वहां से भाग भी निकले। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि यहां पर 209 लोगों की सैंपलिंग करी गई है।
जिसमें से पांच लोग पॉजिटिव पाए गए। बताया कि अब मॉल और भीड़ वाले इलाकों में कोरोना जांच को बढ़ाया जाएगा। जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी रखी जाए। बताया कि जहां पर ज्यादा लोग पॉजिटिव मिलेंगे वहां पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। हालांकि उन्होंने बताया कि विशाल मेगा मार्ट को बंद नहीं किया जाएगा। इधर जानकारी मिली कि मॉल को सैनेटाइज किए जाने का काम किया गया है।
