खटीमा: पांव फिसलने से बायलर की बेल्ट की चपेट में आया, मौत
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के प्रमुख फैक्ट्री के बायलर में भूसा डालते समय बेल्ट की चपेट में आने से एक कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने ही परिजनों में कोहराम मच गया। मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के ताकुला बसौली निवासी श्रमिक वर्तमान …
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के प्रमुख फैक्ट्री के बायलर में भूसा डालते समय बेल्ट की चपेट में आने से एक कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने ही परिजनों में कोहराम मच गया। मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के ताकुला बसौली निवासी श्रमिक वर्तमान में खेतलसंडा खाम में रहता है।
जानकारी के अनुसार लोहियाहेड रोड स्थित खटीमा फाइर्बस में कार्यरत कर्मी वर्तमान में खेतलसंडा खाम निवासी 58 वर्षीय सुरेंद्र सिंह भाकुनी की शुक्रवार की करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच फैक्ट्री में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अ
स्पताल परिसर में विजय भाकुनी ने बताया कि उसके पिता कई वर्ष तक फैक्ट्री के साइकिल स्टैंड में कार्य करते थे, एक वर्ष से वह बायलर में भूसी डालने का कार्य कर रहे थे। शुक्रवार को वह फैक्ट्री में कार्य कर रहे थे, बताया गया कि वह बायलर में भूसी डाल रहे थे कि अचानक उनका पांव फिसल गया और बेल्ट की चपेट में आ गए।
हादसे की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शोकाकुल परिजनों व मित्र, साथियों का जमावड़ा लगा रहा। बताया गया कि मृतक के परिवार में पत्नी अनीता देवी, पुत्र विजय भाकुनी व गौरव भाकुनी है। इसमें दोनों पुत्र अविवाहित हैं, विजय जहां प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि दूसरा पुत्र गौरव पढ़ाई कर रहा है। फैक्ट्री से मुंशी संजय समेत अनेक लोग अस्पताल पहुंचे। मामले में पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम ेके लिए भेजा। मामले में पुलिस की जांच जारी थी।
