हल्द्वानी: महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल, कांग्रेसी नेताओं ने निकाली पदयात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस ने देश व राज्य में बढ़ती महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल शुरू कर दिया है। कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाल कर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और महंगाई का विरोध किया। शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक  मनोज पटेल व राहुल छिमवाल के नेतृत्व में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस ने देश व राज्य में बढ़ती महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल शुरू कर दिया है। कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाल कर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और महंगाई का विरोध किया।

शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक  मनोज पटेल व राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता आवास विकास स्थित विवेकानंद स्कूल पर इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने जुलूस की शक्ल में  आवास विकास मोहल्ले में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों, सरसों के तेल में उछाल को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पर्यवेक्षक मनोज पटेल ने कहा कि भाजपा सरकारें महंगाई पर लगाम कसने में नाकाम रही है। कोविड-19 महामारी में लोगों के रोजगार छिन गए हैं। ऊपर से महंगाई ने उन्हें दो वक्त की रोटी देना भी मुश्किल कर दिया है।

सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा की जनविरोधी नीतियां, महंगाई, पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ हल्ला बोल शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत हल्द्वानी के आवास विकास से की गई है। पूर्व दर्जा मंत्री ललित जोशी ने कहा कि राज्य की बदहाली के भाजपा की सरकार जिम्मेदार है। भाजपा की गलत नीतियों ने राज्य को 10 साल पीछे ढकेल दिया है। आगामी विस चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार रोजगार, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी मोर्चों पर विफल रही है। अब जनता ने मन बना लिया है और आगामी विस चुनाव में जनविरोधी नीतियों का जबाव दिया जाएगा।

एनबी गुणवंत, हुकुम सिंह कुंवर, दीपक बल्यूटिया, हरीश मेहता, जगमोहन चिलवाल, हाजी सुहेल, नरेश अग्रवाल, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, देव जोशी, राजेंद्र बिष्ट, मयंक  भट्ट, त्रिलोक कठायत, बृजेश बिष्ट, पार्षद दीपा बिष्त, प्रदीप बिष्ट, सीएम पांडे, मीरा मेहता,अलका आर्य,बबिता उप्रेती, किरन, खुशी, सोनी मेहरा, विनीता, हिमानी, तन्नू, सुनीता बिष्ट, रमा, गीता रावत, बेबी, हेमंत चुफाल, बबलू, लाल सिंह परिहार, भास्कर कांडपाल, अरुण मासीवल, सतनाम सिंह आदि  मौजूद थे।

संबंधित समाचार