अल्मोड़ा: कुंभ कोरोना जांच घोटाले के दोषियों को बचाने की हो रही साजिश..

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। यूकेडी के विधानसभा प्रभारी भानु जोशी ने प्रदेश सरकार पर कोरोना कुंभ घोटाले के आरोपियों को बचाने की साजिश करने का आरोप लगाया है। जोशी ने कहा है कि एक ओर जहां इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की जा रही है। वहीं सरकार इस मामले में चुप्पी साधे …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। यूकेडी के विधानसभा प्रभारी भानु जोशी ने प्रदेश सरकार पर कोरोना कुंभ घोटाले के आरोपियों को बचाने की साजिश करने का आरोप लगाया है। जोशी ने कहा है कि एक ओर जहां इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की जा रही है। वहीं सरकार इस मामले में चुप्पी साधे हुए बैठी है।

यूकेडी के विधानसभा प्रभारी जोशी ने कहा है कि बीते दिनों कुंभ मेले के दौरान कोविड जांच के दौरान जांच एजेंसी द्वारा भारी लापरवाही सामने आई थी। जांच एजेंसी द्वारा कई लोगों को गलत प्रमाण पत्र जारी कर दिए। जिससे पूरे देश में कोरोना संक्रमण का संकट और बढ़ गया। उन्होंने कहा कि इस मामले के सामने आने के बाद से ही इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों को सजा देने की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार इस गंभीर मामले में अभी तक चुप्पी साधे हुए है।

जोशी ने कहा है कि वैश्विक महामारी के दौरान से निपटने के प्रति सरकार जरा भी गंभीर नहीं है। सरकार आपदा को अवसर में बदलने की कोशिश कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जोशी ने कहा है कि अगर सरकार ने इस मामले में शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो उत्तराखंड क्रांति दल उग्र आंदोलन की रणनीति तय करेगा।

संबंधित समाचार