अल्मोड़ा: पदोन्नति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी लामबंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार।  प्रदेश सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति के बजाय पर्यावरण पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती करने का कड़ा विरोध किया है। सफाई कर्मचारियों ने कहा है कि वह लंबे समय से अपनी पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग पर कार्रवाई के बजाय सरकार पर्यावरण पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती …

अल्मोड़ा, अमृत विचार।  प्रदेश सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति के बजाय पर्यावरण पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती करने का कड़ा विरोध किया है। सफाई कर्मचारियों ने कहा है कि वह लंबे समय से अपनी पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग पर कार्रवाई के बजाय सरकार पर्यावरण पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रही है।
पालिका परिसर के पास आयोजित प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सफाई कर्मचारियों ने कहा है कि सफाई कर्मी पिछले डेढ़ साल से कोरोना काल में पूरी ईमानदारी से अपनी जान जोखिम में रखकर अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। लेकिन उनकी मांग पर कार्रवाई के बजाय सरकार लगातार उनकी उपेक्षा कर रही है। जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों ने कहा है कि वह पर्यावरण पर्यवेक्षक के पदों को सफाई कर्मचारियों को पदोन्नत करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग को लगातार नजरंदाज किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों ने कहा है कि अगर उनकी मांग पर शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे।
प्रदर्शन कार्यक्रम में राजपाल पंवार, सुरेश केशरी, दीपक चंदेल, राजेश टॉक, संतोष कुमार, दीपक सैलानी, राजेश, आनंद सिंह, भूपेंद्र, विजेंद्र, बंटी, दर्शन, शंकर, आशीष, राजू, यशपाल, मुकेश पंवार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार