काशीपुर: पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। दहेज उत्पीड़न करने पर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम लालपुर बक्सौरा निवासी समीना ने कुंडा थाने में तहरीर देकर बताया कि पिछले वर्ष जुलाई में उसकी शादी ग्राम मल्लू खां का मझरा बाजपुर निवासी …

काशीपुर, अमृत विचार। दहेज उत्पीड़न करने पर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ग्राम लालपुर बक्सौरा निवासी समीना ने कुंडा थाने में तहरीर देकर बताया कि पिछले वर्ष जुलाई में उसकी शादी ग्राम मल्लू खां का मझरा बाजपुर निवासी शफीक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले शारीरिक व मानसिक रूप से उसे तंग करने लगे। इस दौरान ससुरालियों ने कई बार मारपीट की। करीब तीन माह पूर्व पति और उसके परिजनों ने दो लाख रूपये की मांग की। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसे घर से निकाल दिया। इस पर वह मायके आ गई।

25 जनवरी को पति ने मेरे भाई को कॉल कर मुझसे बात कराने को कहा। इतने में ही फोन स्विच ऑफ हो गया। पति को फोन करने पर उसने तीन बार तलाक बोल दिया और भविष्य में बात करने से मना कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति शफीक, ननद खातून व नन्दोई शकील के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार