हल्द्वानी: टीकाकरण की रफ्तार में हिमालयी राज्यों में सातवें नंबर पर है उत्तराखंड
नरेन्द्र देव सिंह, अमृत विचार। देश में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार धीमी चल रही है। हिमालयी राज्यों में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कुछ राज्यों में तो सही चल रही है और लेकिन राज्यों में टीकाकरण धीमी गति से हो रहा है। उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में टीकाकरण की रफ्तार के मामले में मध्यम स्थिति में है। टीकाकरण …
नरेन्द्र देव सिंह, अमृत विचार। देश में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार धीमी चल रही है। हिमालयी राज्यों में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कुछ राज्यों में तो सही चल रही है और लेकिन राज्यों में टीकाकरण धीमी गति से हो रहा है। उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में टीकाकरण की रफ्तार के मामले में मध्यम स्थिति में है। टीकाकरण के मामले में उत्तराखंड का नंबर देश के 11 हिमालयी राज्यों में सातवें नंबर पर है।
हिमालयी राज्यों में सबसे तेज कोरोना टीकाकरण की रफ्तार लद्दाख और सिक्किम में है। लद्दाख में अभी तक 62 और सिक्किम में 61 प्रतिशत जनसंख्या का टीकारण हो गया है। इनमें लद्दाख में 17 प्रतिशत तो सिक्किम में 10 प्रतिशत लोगों को कोरोना टीका लग चुका है। उत्तराखंड में अभी तक 3443234 लाख लोगों को कोरोना का टीका लग गया है। इनमें 771457 लोगों की दोनों टीका लग गया है। यहां की 34 प्रतिशत जनसंख्या को टीके का पहला और आठ प्रतिशत जनसंख्या को दोनों टीका लग गया है। हिमालयी राज्यों में टीकाकरण के मामले त्रिपुरा को छोड़ दे तों बाकी के पूर्वोत्तर राज्य काफी पिछड़े हुए हैं। जबकि उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य हिमाचल इस मामले में चौथे नंबर पर है।
हिमालयी राज्यों में लक्षित जनसंख्या के इतने प्रतिशत लोगों को कोरोना का टीका लग गया है…
राज्य पहला टीका (प्रतिशत) दूसरा टीका (प्रतिशत)
लद्दाख 62 17
सिक्किम 61 10
त्रिपुरा 52 16
मिजोरम 45 5
हिमाचल 44 7
अरूणाचल 35 6
उत्तराखंड 34 8
जम्मू कश्मीर 30 5
मणिपुर 21 6
नागालैंड 21 3
मेघालय 20 3
