हल्द्वानी: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नाबालिग को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी अश्लील क्लीपिंग वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग का सालों से शोषण कर रहे थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दो भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नाबालिग को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी अश्लील क्लीपिंग वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग का सालों से शोषण कर रहे थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दो भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने मुखानी पुलिस को सौंपी तहरीर में गुलजारपुर बंकी कालाढूंगी निवासी अरुण गड़िया और उसके तहेरे भाई मनीष भंडारी पर उसकी अश्लील वीडियो बनाने और उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 2016 में वह 12वीं की छात्रा थी। तब उसकी मुलाकात अरुण से हुई और दोनों के बीच मेल जोल बढ़ गया।

आरोप है कि एक दिन अरुण और उसका तहेरा भाई मनीष उसे लेकर एक मकान में ले गए, जहां पर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील क्लीपिंग भी बना डाली। इसके बाद क्लीपिंग वायरल करने की धमकी देकर शोषण करते रहे। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार