हल्द्वानी: इलाज कराने चाचा के घर आई किशोरी ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। इलाज के लिए चाचा के पास आई किशोरी ने फांसी लगा ली। इसकी भनक लगते ही परिजन उसे फंदे से उतार कर सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, उत्तर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। इलाज के लिए चाचा के पास आई किशोरी ने फांसी लगा ली। इसकी भनक लगते ही परिजन उसे फंदे से उतार कर सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ग्राम सरसई निवासी 16 वर्षीय किशोरी की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। शुरुआती इलाज में लाभ नहीं हो रहा था। बीते 26 जून को मंदिर में झाड़-फूंक व इलाज के लिए उसे यहां छोटे भाई राम उदय निवासी मुरारजी नगर, बरेली रोड के घर भेज दिया। तीन जुलाई की देर शाम किशोरी के चाचा किसी काम से बाहर गए थे। चाची भी निर्माणाधीन मकान देखने गई थी। इस बीच मकान मालिक ने फोन करके बताया कि किशोरी ने दरवाजा बंद कर लिया है।

किशोरी के चाचा राम उदय भागकर मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा तो वह दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से फांसी पर लटकी हुई थी। आनन-फानन में उन्होंने दुपट्टा काटकर उसे नीचे उतारा। सपना की सांसें चल रही थीं। उसे फौरन एक निजी अस्पताल ले गए। तीन जुलाई की रात करीब सवा नौ बजे किशोरी ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी प्रभारी मनवर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।

संबंधित समाचार