देहरादून: डॉ. एसएस संधू होंगे उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। वरिष्ठ नौकरशाह डॉक्टर एसएस संधू उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव होंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के आग्रह के बाद केंद्र सरकार ने डॉ. संधू को उत्तराखंड के लिए रिलीव कर दिया है। वह जल्द ही देहरादून पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। डॉ. संधू 1988 बैच के आइएएस हैं। वह उत्तराखंड कैडर से हैं। …

देहरादून, अमृत विचार। वरिष्ठ नौकरशाह डॉक्टर एसएस संधू उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव होंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के आग्रह के बाद केंद्र सरकार ने डॉ. संधू को उत्तराखंड के लिए रिलीव कर दिया है। वह जल्द ही देहरादून पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। डॉ. संधू 1988 बैच के आइएएस हैं। वह उत्तराखंड कैडर से हैं। अभी तक डॉ. संधू दिल्ली में एनएचएआई चैयरमेन थे।

उत्तराखंड में सीएम बदलने के बाद तेजी से बदले घटनाक्रम के बीच डॉ. संधू को मुख्य सचिव बनाने का निर्णय लिया गया। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि डॉ संधू को उत्तराखंड शासन के निर्णय से अवगत कराते हुए अविलंब पदभार ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है।

संबंधित समाचार