नैनीताल: टोल को लेकर भिडे़ पर्यटक, पुलिस ने काटा चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। इन दिनों लगातार पर्यटक बहारी राज्यों से नैनीताल पहुंच रहे हैं, और कई पर्यटक अपनी मनमानी भी कर रहें है। वहीं सोमवार को दिल्ली से नैनीताल आए पर्यटकों ने तल्लीताल के लेक ब्रिज चुंगी पर टोल टैक्स काटने को लेकर हंगामा कर दिया और टोल संचालको से अभद्रता पर उतर आए। जिसके …

नैनीताल, अमृत विचार। इन दिनों लगातार पर्यटक बहारी राज्यों से नैनीताल पहुंच रहे हैं, और कई पर्यटक अपनी मनमानी भी कर रहें है। वहीं सोमवार को दिल्ली से नैनीताल आए पर्यटकों ने तल्लीताल के लेक ब्रिज चुंगी पर टोल टैक्स काटने को लेकर हंगामा कर दिया और टोल संचालको से अभद्रता पर उतर आए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति भंग करने पर पर्यटकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर उन्हें छोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नैनीताल के तल्लीताल लेक ब्रिज चुंगी पर टोल संचालक ने दिल्ली निवासी वाई राणा की कार संख्या डीएल 14 सीसी 4405 को टोल टैक्स काटने के लिए रोका तो वाई राणा टोल संचालको से भिड़ गए, इस दौरान दोनो में कहासुनी बड़ी तो पर्यटक अभद्रता पर उतर आए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाने की कोशिश करी तो पर्यटकों ने पुलिस व टोल संचालको के पर मिली भगत का आरोप लगा दिया।
तल्लीताल एसओ विजय मेहता ने बताया कि टोल संचालको के साथ अभद्रता करने औऱ बीना नेगेटिव रिपोर्ट व स्मार्ट सिटी पोर्टल में बिना रजिस्ट्रेशन के नैनीताल आने पर पुलिस ने दिल्ली निवासी वाई राणा के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया।

संबंधित समाचार