बरेली: रात में बेटी का जन्मदिन मनाया, दूसरे दिन मां ने की आत्महत्या
मीरगंज/बरेली, अमृत विचार। तीन साल की बच्ची अपने जन्मदिन पर खुश थी। माता-पिता ने उसे बधाई लेकिन दूसरे दिन ही उससे मां का आंचल छिन गया। उसकी मां ने पति से मामूली विवाद के बाद फंदे पर लटककर जान दे दी। जब पति वापस आया तो पत्नी के आत्महत्या के बारे में पता चला। पुलिस …
मीरगंज/बरेली, अमृत विचार। तीन साल की बच्ची अपने जन्मदिन पर खुश थी। माता-पिता ने उसे बधाई लेकिन दूसरे दिन ही उससे मां का आंचल छिन गया। उसकी मां ने पति से मामूली विवाद के बाद फंदे पर लटककर जान दे दी। जब पति वापस आया तो पत्नी के आत्महत्या के बारे में पता चला। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
मोहल्ला मेवात, मीरगंज में मूल रूप से कलकत्ता के रहने वाले राजकुमार विश्वास किराये पर रहते हैं। इसी मकान में न्यू बंगाली दवाखाना नाम से दुकान बनी है। जिसमें वह अभ्यास करते थे। राजकुमार विश्वास के अनुसार सोमवार की सुबह के समय वह जरुरी काम से एक गांव में गये थे।

सुबह 11 बजे के आस-पास जब वह वापस अपने कमरे में लौटे तब उनकी तीन वर्षीय बेटी भूख से बिलख रही थी। जब वह दुकान में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी मीता दास (22) दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी।
यह देखकर उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गयी। इस बात की सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। राजकुमार ने बताया कि रविवार रात उनकी बेटी का उनकी पत्नी ने खुशी से जन्मदिन मनाया। रात में ही पत्नी के साथ मामूली सी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद सुबह पत्नी ने चाय व नाश्ता बनाकर दिया। वह नाश्ता करने के बाद जल्द घर में आने की बात कहते हुए घर से निकल गए।
