हल्द्वानी: सुबह हल्की बारिश, दिन में खिली चटक धूप
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल समेत कुमाऊं के अन्य जिलों में आज से भारी बारिश के आसार हैं। इससे जिले के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आज से नौ जुलाई तक जिले में तेज गर्जना के साथ भारी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल समेत कुमाऊं के अन्य जिलों में आज से भारी बारिश के आसार हैं। इससे जिले के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आज से नौ जुलाई तक जिले में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश होने की आशंका जताई हैं। इसमें नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में भारी बारिश हो सकती है।
जिले में मंगलवार सुबह तेज बारिश से पहाड़ी इलाकों में लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं मैदानों में करीब डेढ़ घंटे की बारिश ने गर्मी, उमस और तापमान बढ़ा दिया। सुबह बारिश के बाद दोपहर तक मैदानी इलाकों में चटख धूप खिली, इससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश नहीं होने से मैदानी इलाकों का सामान्य तापमान 3 डिग्री ज्यादा रिकार्ड किया गया। मैदानी इलाकों में लगातार गर्मी बढ़ने से खेतीबाड़ी पर असर देखने को मिल रहा है।
मैदानी इलाकों में बारिश नहीं होने से खेतों में पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इससे खेतों में नमी कम हो रही है। इससे खरीफ की फसल में असर पड़ सकता है। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम 37 और न्यूनतम 27 डिग्री और नैनीताल का अधिकतम 25 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 15 डिग्री रहा।
