हल्द्वानी: बुध का मिथुन में रहना बारिश के योग बनाएगा साथ ही व्यापार में होगी वृद्धि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून की आमद के बाद भी बारिश नहीं होने से लोग परेशान हैं, वहीं बुवाई कर चुके किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि 7 जुलाई से बारिश के योग बन रहे हैं। गुरू पूर्णिमा 24 जुलाई तक बारिश का दौर चलेगा। ज्योतिषियों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून की आमद के बाद भी बारिश नहीं होने से लोग परेशान हैं, वहीं बुवाई कर चुके किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि 7 जुलाई से बारिश के योग बन रहे हैं। गुरू पूर्णिमा 24 जुलाई तक बारिश का दौर चलेगा। ज्योतिषियों का यह भी मानना है कि इस साल का राजा मंगल है, जो मेघ का भी स्वामी है। मंगल अग्नि तत्व प्रधान है, इसलिए इस साल खंड-खंड बारिश होगी।

ज्योतिषिचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि 25 जुलाई तक बुध मिथुन राशि में 18 दिनों तक गोचर करेगा। यह बुध की स्वयं के स्वामित्व वाली राशि है, इसलिए मिथुन राशि वालों को इससे फायदा होगा। बुध का मिथुन में रहना बारिश के योग बनाएगा। साथ ही व्यापार में वृद्धि होगी। सूर्य का गोचर भी इस समय में 16 जुलाई से मिथुन में रहेगा। 7 से 16 जुलाई तक बुद्धादित्व योग रहेगा।

इससे भी सूर्य गुरू के स्वामित्व वाले नक्षत्र में व बुध मंगल के स्वामित्व वाले नक्षत्र में होने से इन दोनों की युति मिथुन राशि वालों और देश के लिए भी अच्छी रहेगी। बुध के मिथुन राशि में रहते ही 11 से 18 जुलाई तक 8 दिनों का गुप्त नवरात्रि पर्व मनेगा। इस साल मेघ का स्वामी मंगल है, जो अग्नि तत्व प्रधान है। इसके कमजोर रहने से बारिश में रुकावट रहेगी। खंड बारिश के योग हैं। 20 से गुरू वक्रीय हुआ है, इससे भी वर्षा में अवरोध है। 17 से शुक्र का परिवर्तन होगा। मंगल, सूर्य से आगे आएगा। इससे भी बारिश में रुकावट रहेगी। लेकिन तीन-चार दिन बाद अच्छी बारिश होने की संभावना है।

संबंधित समाचार