बागेश्वर: इधर इस एप पर आप डालिए फोटो, उधर पुलिस करेगी चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। जनपद में बिगड़ती यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए अब पुलिस तीसरी आंख की मदद लेगी। इसके तहत कोई भी व्यक्ति यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों की वीडियो एप में डाल सकेगा जिसके बाद पुलिस संबंधित व्यक्ति का चालान काटेगी। पुलिस अधीक्षक ने यह जानकारी यहां यातायात सेल का शुभारंभ करते …

बागेश्वर, अमृत विचार। जनपद में बिगड़ती यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए अब पुलिस तीसरी आंख की मदद लेगी। इसके तहत कोई भी व्यक्ति यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों की वीडियो एप में डाल सकेगा जिसके बाद पुलिस संबंधित व्यक्ति का चालान काटेगी। पुलिस अधीक्षक ने यह जानकारी यहां यातायात सेल का शुभारंभ करते वक्त दी।

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में वाहनों का दबाब निरंतर बढ़ता जा रहा है। तमाम व्यवस्थाओं के बाद भी लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। कहा कि पुलिस ने इसके लिए मुख्यालय के निर्देश पर तीसरी आंख की योजना प्रारंभ कर दी है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति उत्तराखंड ट्रैफिक आईस एप को स्टोर कर सकता है। इसके तहत एप में अपना रजिस्टेशन किया जा सकता है इसके बाद एप में वाहन चालक द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन की जानकारी को सलेक्ट करके उसकी फोटो या वीडियो अपलोड की जा सकती है।

इससे पुलिस उसका चालान करेगी तथा चालान को घर के पते पर भेजा जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी विपिन चंद्र पंत, कपकोट के सीओ शिवराज सिंह राणा, कोतवाल डीआर वर्मा, यातायात निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार