हल्द्वानी: बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का चला डंडा, दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विद्युत विभाग की टीम ने गौलापार में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी के छह मामले पकड़े गए हैं। टीम ने बिजली चोरी में शामिल लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही मौके से बरामद बिजली उपकरणों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बिजली विभाग के अफसरों का कहना है …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विद्युत विभाग की टीम ने गौलापार में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी के छह मामले पकड़े गए हैं। टीम ने बिजली चोरी में शामिल लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही मौके से बरामद बिजली उपकरणों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बिजली विभाग के अफसरों का कहना है कि बिजली की चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति बिजली चोरी में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिजली विभाग के एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि काफी दिनों से बिजली चोरी होने की सुचना मिल रही थी। इसलिए विभाग ने विभाग ने एक्शन लेते हुए गौलापार क्षेत्र में छह आरोपियों को पकड़ा है। कहा कि विभाग ने जब उनके घरों पर जाकर निरीक्षण किया तो वहां बिजली चोरी होने का मामला सामने आया। इधर विभाग से मिली जानकारी में बिजली चोरी में अशफाक, इंतियाज, शब्बू, अल्लाउद्दीन, महमूद अहमद और रहीश अहमद शामिल हैं। सभी गौलापार के निवासी हैं।

नीरज पांडे ने लोगों से राजकीय संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील की है। कहा कि विभाग की ओर से शहर के प्रत्येक क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अगर इस दौरान कोई चोरी करता पकड़ा गया तो उसपर सख्त कार्यवाही की जाएगी। टीम में सहायक अभियंता सतर्कता राकेश कुमार सिंह, अवर अभियंता शंकर सिह भन्डारी, ओमप्रकाश शर्मा, लाइनमैन नारायण राम आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार