दिल्ली में दम तोड़ता कोरोना…संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत, 79 नए मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 79 नए मामले सामने आए व चार और रोगियों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत रही। मंगलवार को स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान 154 लोग संक्रमण से उबरे। पिछले साल महामारी के प्रसार के …

नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 79 नए मामले सामने आए व चार और रोगियों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत रही। मंगलवार को स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान 154 लोग संक्रमण से उबरे। पिछले साल महामारी के प्रसार के बाद से दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,34,687 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक इनमें से 14.08 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,001 रोगियों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले सोमवार को दिल्ली में इस साल 15 अप्रैल के बाद से कोविड-19 के सबसे कम 54 नए मामले सामने आए थे। इसके अलावा दो रोगियों की मौत हुई और संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत रही थी।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में मंगलवार को उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 833 है। सोमवार को ऐसे रोगियों की संख्या 912 थी। मंगलवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या पिछले साल नौ अप्रैल के बाद से सबसे कम रही। उस दिन उपचाराधीन रोगियों की तादाद 720 थी। बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 69,866 नमूनों की जांच की गई।

दिल्ली में उपलब्ध 14,548 बिस्तरों में से 476 पर रोगी हैं जबकि शेष बिस्तर खाली हैं। बीते 24 घंटे के दौरान लगभग 80,841 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें से 29,113 ने पहली खुराक ली।

संबंधित समाचार