‘Filhaal 2 Mohabbat’ Release: इस बार रुलाएगा गाना, अक्षय कुमार-नुपुर सेनन-एमी वर्क का Love Triangle

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का म्यूजिक वीडियो ‘फिल्हाल 2 मोहब्बत’ आज रिलीज हो गया। अक्षय कुमार का म्यूजिक वीडियो फिलहाल 2019 में रिलीज़ हुआ था और इसने कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं, यह हाल ही में यूटयूब पर एक बिलियन मार्क पार करने वाले भारत के पहले गीतों में से एक बन …

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का म्यूजिक वीडियो ‘फिल्हाल 2 मोहब्बत’ आज रिलीज हो गया। अक्षय कुमार का म्यूजिक वीडियो फिलहाल 2019 में रिलीज़ हुआ था और इसने कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं, यह हाल ही में यूटयूब पर एक बिलियन मार्क पार करने वाले भारत के पहले गीतों में से एक बन गया है।

अक्षय का बहुप्रतीक्षित गाना फिलहाल 2 मोहब्बत आज रिलीज़ हो गया है। कुछ दिन पहले निर्माताओं ने पोस्टर जारी कर फिलहाल के सीक्वल की घोषणा कर दी थी और तभी से दर्शक इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ‘फिलहाल 2 मोहब्बत’ में अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनॉन की बहन नुपुर सेनॉन नजर आ रही हैं।

गाने को मशहूर पंजाबी सिंगर बी प्राक ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल और म्यूजिक जानी ने दिया है।दिल छू लेने वाले इस गाने को सोशल मीडिया पर काफ़ी सराहा जा रहा है।

संबंधित समाचार