बागेश्वर: महंगाई, बेरोजगारी व महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बुधवार को एसबीआई तिराहे पर प्रदेश व केंद्र सरकार का पुतला फूंका और सांकेतिक धरना दिया। उधर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरुड़, कपकोट ने भी पुतला दहन कर विरोध जताया। पार्टी के …

बागेश्वर, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बुधवार को एसबीआई तिराहे पर प्रदेश व केंद्र सरकार का पुतला फूंका और सांकेतिक धरना दिया। उधर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरुड़, कपकोट ने भी पुतला दहन कर विरोध जताया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद प्रदेश और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगा पा रही है। बेरोजगारी चरम पर है। महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी ढेर हैं।

हरिद्वार में कुंभ के दौरान आरटीपीसीआर टेस्ट जैसा महा घोटाला किया गया और सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री 111 दिन में ही बदल दिए जा रहे हैं। जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को कुर्सी पर बैठे रहने का कोई हक नहीं है। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बालकृष्ण, मनोज मेहता, गीता रावल, धीरज कोरंगा, भूपेश खेतवाल, महेश पंत, बहादुर बिष्ट, ललित बिष्ट, राजेंद्र टंगड़िया, अर्जुन देव, इंदिरा जोशी, कवि जोशी, किशन कठायत, ईश्वर पांडे आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार