हल्द्वानी: मधुमति की शूटिंग के दौरान इस होटल में रुके थे दिलीप कुमार
गौरव पांडेय, हल्द्वानी। मधुमति की शूटिंग के दौरान ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार हल्द्वानी शहर भी आए थे। वह शहर के टनकपुर रोड पर स्थित सबसे पुराने कैलाश व्यू होटल में रुके थे। उनके साथ सह कलाकार वैजयंतीमाला और जॉनी वॉकर भी साथ थे। उस समय हल्द्वानी में कैलाश व्यू ही एकमात्र सुविधायुक्त होटल हुआ करता …
गौरव पांडेय, हल्द्वानी। मधुमति की शूटिंग के दौरान ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार हल्द्वानी शहर भी आए थे। वह शहर के टनकपुर रोड पर स्थित सबसे पुराने कैलाश व्यू होटल में रुके थे। उनके साथ सह कलाकार वैजयंतीमाला और जॉनी वॉकर भी साथ थे। उस समय हल्द्वानी में कैलाश व्यू ही एकमात्र सुविधायुक्त होटल हुआ करता था। इस होटल में भी फिल्म की शूटिंग हुई थी।
भारतीय सिनेमा के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार साठ के दशक में मधुमति की शूटिंग के दौरान हल्द्वानी आए थे। उनके साथ फिल्म के साथी कलाकार और शूटिंग यूनिट के सदस्य भी शामिल थे। उस दौर में हल्द्वानी में यही एकमात्र सुविधायुक्त और सबसे बड़ा होटल हुआ करता था। इस होटल में निर्देशक की मौजूदगी में दिलीप कुमार और साथी कलाकारों ने फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग की थी। पत्रकार आनंदबल्लभ उप्रेती ने अपनी पुस्तक हल्द्वानी-स्मृतियों के झरोखे में भी इसका जिक्र किया है। इस होटल से छोटा कैलाश दिखता है। इसलिए नाम कैलाश व्यू रखा गया।
उधर फिल्म में हुआ पदार्पण, इधर खरीदा होटल
हल्द्वानी। जिस साल दिलीप कुमार ने फिल्म जगत में पदार्पण किया था। ठीक उसी साल 1944 में इस होटल को एक अंग्रेज मिस्टर गाउन से खरीदा गया था। उस समय यह एक बंगला हुआ करता था। वर्ष 1954 में इसे होटल का रूप दिया गया। इसके चार साल बाद 1958 में फिल्म मधुमति की शूटिंग हुई।
गौरव
