हल्द्वानी: उत्तराखंड से दिल्ली व यूपी के लिए रोडवेज बस संचालन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तराखंड की रोडवेज बसों को अपनी सीमाओं में चलाने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही उत्तराखंड से भी दिल्ली और यूपी के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। कोरोना काल में संक्रमण के खतरे के कारण अंर्तराज्यीय बस सेवाएं बंद होने से यात्रियों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तराखंड की रोडवेज बसों को अपनी सीमाओं में चलाने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही उत्तराखंड से भी दिल्ली और यूपी के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है।

कोरोना काल में संक्रमण के खतरे के कारण अंर्तराज्यीय बस सेवाएं बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस बारे में उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात भी की थी, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी थी। उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के बाद बसों के संचालन को हरी झंडी दे दी गई।

इस संबंध में यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की तरफ से यूपी रोडवेज के एमडी को पत्र जारी कर दिया गया। इस पत्र में दिल्ली व उत्तराखंड के लिए बसों के संचालन की अनुमति प्रदान करने को कहा गया है। इस पत्र की प्रति दिल्ली और उत्तराखंड के परिवहन सचिव को भी भेजी गई है। कुमाऊं रोडवेज के क्षेत्रीय महाप्रबंधक संचालन यशपाल सिंह ने बुधवार को बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद दूसरे राज्यों के लिए बसों का संचालन शुरू करा दिया गया है।

संबंधित समाचार