देहरादून: प्राथमिक विद्यालयों में तैनात होंगे अतिथि शिक्षक
देहरादून। प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इस संबंध में एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव देने के निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। वर्तमान में प्रदेश में सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में तीन हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं। इन शिक्षकों का मानदेय 15 …
देहरादून। प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इस संबंध में एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव देने के निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
वर्तमान में प्रदेश में सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में तीन हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं। इन शिक्षकों का मानदेय 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का निर्णय मंत्रिमंडल ने लिया है। इसके अलावा इन शिक्षकों के पदों को रिक्त घोषित नहीं किया जाएगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बुधवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति का मामला अभी कोर्ट में है। शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस स्थिति में शिक्षकों की नियुक्ति न होने तक अतिथि शिक्षकों की तैनाती के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
